Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेहांव नाले पर पुल की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, 20 हजार की आबादी का आवागमन प्रभावित

Author Image
Written by
Bureau Report

रेहांव नाले पर पुल की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, 20 हजार की आबादी का आवागमन प्रभावित
—— बरसात में दर्जनों गांवों का संपर्क टूटने से बढ़ती है मुश्किल,वर्षों से पुल निर्माण की मांग के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
यूपी टाइम्स समाचार
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक के ग्राम बागापार के नाई टोला से बड़हरा रानी होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित रेहांव नाले पर पुल निर्माण की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। वर्षों से आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द पुल निर्माण कराने की मांग उठाई।
ग्रामीणों का कहना है कि रेहांव नाले पर पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक पुल निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, बागापार, कटहरा, बड़हरा रानी, लखिमा थरुआ, सरडीहा, जंगल फरजंदअली,जनकपुर, विशुनपुरवा, बटौरा, शिवपुर और बरगदवा समेत दर्जनों गांवों के करीब 20 हजार लोगों का आवागमन इस मार्ग पर निर्भर है। जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए यह एक महत्वपूर्ण रास्ता है। पुल के अभाव में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर बरसात के दिनों में नाले में पानी बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।
प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन, प्रमोद कुमार, गणेश, दीनानाथ, गुदरी, हरी और रामनिवास सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि रेहांव नाले पर पुल निर्माण केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि हजारों लोगों की बुनियादी जरूरत है। पुल बनने से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क भी सुगम हो जाएगा।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जनहित और क्षेत्र की आबादी की जरूरतों को देखते हुए रेहांव नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाकर जल्द काम शुरू कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण एकजुट होकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Advertisement Box

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें