सिसवा विधानसभा में जनसंपर्क के जरिए जनसंवाद को धार दे रहे वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल
—— 2027 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने पर जोर, जनता से संवाद और संपर्क के जरिए बना रहे अपनी पहचान
यूपी टाइम्स समाचार
सिसवा बाजार/महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/उमेश चौरसिया
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सिसवा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। ‘लक्ष्य 2027’ के संकल्प के साथ उनका क्षेत्रीय भ्रमण राजनीतिक दृष्टि से चर्चा का विषय बना हुआ है।
जनसंपर्क के दौरान राजेंद्र पटेल क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानने और स्थानीय स्तर पर संवाद स्थापित करने पर जोर दे रहे हैं। उनका कहना है कि जनता का विश्वास, स्नेह और सहयोग ही सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। क्षेत्र के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखना और उनकी बातों को सुनना जनसंपर्क का प्रमुख उद्देश्य है।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिसवा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने के बीच राजेंद्र पटेल की सक्रियता को उनके ‘मिशन 2027’ से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, चुनाव को लेकर उनकी आगे की रणनीति की भूमिका पर विशेष योगदान रहेगा ।
फिलहाल, सिसवा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के जरिए लोगों से जुड़ने की उनकी कोशिश आगामी चुनावी परिदृश्य के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




















