सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी, नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का हुआ स्वागत
—— 28 से 31 अक्टूबर तक मनाया जा रहा जयंती समारोह, राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
यूपी टाइम्स समाचार
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे / उमेश चौरसिया
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों के उद्देश्यों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राजेश यादव रहे।
संगोष्ठी में किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय नारायण उपाध्याय तथा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप गौड़ सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके संघर्ष, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में भाजपा कार्यालयों पर 28 से 31 अक्टूबर तक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सरदार पटेल के विचारों, उनके ऐतिहासिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की उपस्थिति के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और सरदार पटेल के विचारों को जनसामान्य तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर हृदय नारायण उपाध्याय, ओम प्रकाश वर्मा, करुणेश वर्मा, विश्वकर्मा प्रसाद, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल, राधा रमण शुक्ला,मदन राजभर, प्रदीप गौड़, विनोद प्रजापति, मनमोहन गुप्ता, विजय गौड़, रामचंद्र चौधरी, मार्कण्डेय पांडेय, जगदंबा जायसवाल, सुधाकर पटेल,अश्वनी पटेल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





















