सिसवा में जनसंपर्क अभियान के जरिए राजेंद्र पटेल ने बढ़ाई सक्रियता, 2027 के चुनाव पर नजर
—— निचलौल समेत कई क्षेत्रों में लोगों से की मुलाकात,जनसेवा को बताया संकल्प और जनता के विश्वास को अपनी पूंजी
UP times samachar
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/ उमेश चौरसिया
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सिसवा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल जनसंपर्क के जरिए क्षेत्र के लोगों से लगातार संवाद स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने निचलौल, कपिया चौराहा, पिपरा काजी, औराटार और कोहड़वल चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
जनसंपर्क के दौरान राजेंद्र पटेल ने कहा कि जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और जनसेवा ही उनका प्रमुख संकल्प है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से मिलने वाला स्नेह और सहयोग उन्हें जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का सम्मान और सेवा उनके लिए सर्वोपरि है। लोगों का सहयोग उन्हें सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।
राजनीतिक दृष्टिकोण से सिसवा विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के चुनाव को देखते हुए राजेंद्र पटेल की क्षेत्रीय सक्रियता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित करना उनकी राजनीतिक गतिविधियों का हिस्सा है।






















