Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कबड्डी के मैदान में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज का जलवा, छह खिताबों पर जमाया कब्जा

Author Image
Written by
Bureau Report

कबड्डी के मैदान में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज का जलवा, छह खिताबों पर जमाया कब्जा
——- जनपदीय प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की सभी श्रेणियों में हासिल की जीत, खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित
up times samachar महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/ उमेश चौरसिया
जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज, चौक बाजार के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाया। शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में कॉलेज की टीमों ने अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 के बालक एवं बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी छह खिताब अपने नाम कर लिए। इस उपलब्धि से विद्यालय के खिलाड़ियों ने जनपद स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी मो. अबरार अहमद ने किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें मानसिक एकाग्रता, अनुशासन और सामूहिक रूप से लक्ष्य हासिल करने की भावना विकसित करते हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेलकूद का नियमित अभ्यास जरूरी है।

Advertisement Box

 

 

विशिष्ट अतिथि राजकीय हाईस्कूल, अराजी जगपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और चुनौतियों का सामना करने का जज्बा विकसित होता है।
छह वर्गों में दिग्विजयनाथ की टीमों ने लहराया परचम
प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि साधु शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज, बेलवा काजी की टीम उपविजेता रही। अंडर-19 बालिका वर्ग में भी दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज विजेता बना और गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज, महराजगंज की टीम दूसरे स्थान पर रही।
अंडर-17 बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज ने खिताब जीता, जबकि महराजगंज इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। इसी आयु वर्ग के बालिका मुकाबले में भी दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की टीम ने बाजी मारते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
अंडर-14 बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज ने जीत दर्ज की, जबकि महराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-14 बालिका वर्ग में भी दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी और फुलमनहा इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
मेडल और ट्रॉफी देकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पांजलि और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव, दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सपना सिंह, क्रीड़ा अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार विमल ने किया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें