Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वन्यजीव संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Author Image
Written by
Bureau Report

वन्यजीव संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
—— वन्यजीव बचेंगे तो सुरक्षित रहेगा पर्यावरण, विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प
—– वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने रखे विचार, विद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण
यूपी टाइम्स समाचार
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/उमेश चौरसिया
वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को वन्यजीव प्राणी सप्ताह के तहत महराजगंज जनपद में लक्ष्मीपुर रेंज के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भगवानपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता के महत्व की जानकारी दी।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि वन्यजीव प्रकृति के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा और संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन के लिए आवश्यक है। वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के साथ ही उनके संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों से प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इसके बाद ‘वन्यजीव संरक्षण’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जैव विविधता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों के तर्कों और विचारों के माध्यम से वन्यजीवों के प्रति संरक्षण की भावना को मजबूती देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं, वनकर्मियों और विद्यार्थियों ने पौधरोपण में सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल और अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
वन विभाग की ओर से कहा गया कि वन्यजीव संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों और युवाओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित होने से संरक्षण के प्रयासों को व्यापक आधार मिल सकता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ आमजन को भी वन्यजीव संरक्षण,पर्यावरण सुरक्षा और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से ‘प्रकृति की रक्षा,वन्यजीवों की सुरक्षा और हरियाली का विस्तार’ का संदेश दिया गया।

Advertisement Box

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें