माँ लक्ष्मी बाल शिक्षा संस्कार केंद्र में बच्चों को दी गई संस्कार शिक्षा
अनुशासन, बड़ों का सम्मान और राष्ट्रप्रेम के बताए महत्व
यूपी टाइम्स समाचार
अम्बिका दत्त चौबे
नौतनवा (महराजगंज)। सेवा भारती नौतनवा द्वारा संचालित खैराटी स्थित माँ लक्ष्मी बाल शिक्षा संस्कार केंद्र पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विशेष शैक्षिक सत्र आयोजित किया गया। इसमें केंद्र संचालिका कुमारी चांदनी ने बच्चों को संस्कार आधारित शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों की जानकारी दी।
सत्र के दौरान बच्चों को अनुशासन, बड़ों का सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नैतिक मूल्यों के महत्व को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया। चांदनी ने कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। संस्कारयुक्त शिक्षा बच्चों को एक आदर्श नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
सेवा भारती द्वारा संचालित यह केंद्र ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में केंद्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अच्छे आचरण अपनाने का संकल्प लिया।





















