Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्काउट शिविर में सजी सेवा-समर्पण की पाठशाला —— तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 200 छात्र-छात्राएं सीख रहे अनुशासन,टीमवर्क और नेतृत्व के गुर

Author Image
Written by
Bureau Report

स्काउट शिविर में सजी सेवा-समर्पण की पाठशाला
—— तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 200 छात्र-छात्राएं सीख रहे अनुशासन,टीमवर्क और नेतृत्व के गुर
up times samachar
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/उमेश चौरसिया दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में मंगलवार को प्रथम एवं द्वितीय सोपान स्काउट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय शिविर में करीब 200 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को स्काउटिंग की गतिविधियों के साथ अनुशासन, सेवा, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों का व्यावहारिक पाठ पढ़ाया जा रहा है।
शिविर की शुरुआत ध्वज शिष्टाचार के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य केवल प्रशिक्षण प्राप्त करना नहीं, बल्कि सीखी गई बातों को अपने आचरण और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट कैडेटों ने विद्यालय के शिक्षकों को स्काउट स्कार्फ पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और अनुशासन का विशेष माहौल देखने को मिला।
सेवा और अनुशासन से बनता है जिम्मेदार नागरिक : डॉ. पंकज
स्काउट अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार गुप्त ने कहा कि स्काउट प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए उनमें सामाजिक प्रतिबद्धता, सेवा भावना, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने दायित्वों को समझते हुए जरूरतमंदों की सहायता और समाजहित के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान विकसित होने वाली टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विद्यार्थियों के भविष्य में भी उपयोगी साबित होगी। शिविर में छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के साथ सेवा कार्य, अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षक उमेश कुमार एवं कुमारी रिया जायसवाल ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य शेषनाथ, शिक्षक विनोद कुमार यादव, नरसिंह भारती, सुनील कुमार, तबारक अली, आशुतोष कुमार, अखिलेश मिश्रा, रामसुखी यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें