Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा ज्योति यात्रा को लेकर भाजपा ने कसी कमर, तैयारियों का लिया जायजा

Author Image
Written by
Bureau Report

सेवा ज्योति यात्रा को लेकर भाजपा ने कसी कमर, तैयारियों का लिया जायजा
——- 7 अक्टूबर को प्रस्तावित यात्रा को सफल बनाने में जुटे पदाधिकारी, मंच से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक पर मंथन
up times samachar
महराजगंज । अम्बिका दत्त चौबे/उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद में 6 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति यात्रा को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा को सफल बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंच, कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, यातायात संचालन,सुरक्षा, पेयजल सहित अन्य आवश्यक इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की। संबंधित जिम्मेदारों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
भाजपा जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य सेवा,समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को समाज के बीच पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ जुटने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम को कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बना रहे हैं। सेवा ज्योति यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव,जिला महामंत्री बबलू यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल एवं प्रभाकर द्विवेदी तथा जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें