Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दरोगा के आश्वासन पर धरना समाप्त, मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई

Author Image
Written by
Bureau Report

> दरोगा के आश्वासन पर धरना समाप्त, मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई

> परसा मलिक। परसा मलिक थाना क्षेत्र के जिगिना गांव में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना दरोगा के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। ग्रामीण अगस्त माह से चल रहे भैंसा मारने के मामले में मुकदमा दर्ज न होने और दरोगा की भूमिका को लेकर गुस्से में थे। ग्रामीणों के अनुसार अगस्त में गांव में एक भैंसे को मार दिया गया था। पीड़ित परिवार ने उसी समय थाने में नामजद तहरीर दी थी, लेकिन आरोप है कि संबंधित दरोगा ने मामला दबा दिया। तीन महीने बीत जाने के बाद भी मुकदमा नहीं लिखा गया। इस मामले को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत भी कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने जांच का आश्वासन भी दिया था। आज देर रात तक चले धरने के बाद संबंधित दरोगा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

Advertisement Box

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें