भैंसा मामले में नया मोड़, गंगवलिया के सादिक ने जिगिना गांव का भैंसा बांधा, माहौल गर्म मौके पर पहुंची पुलिस
परसा मलिक, महराजगंज। अगस्त माह से जिगिना और गंगवलिया गांव के बीच चल रहा भैंसा मारने का विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। इससे दोनों गांवों के बीच तनाव और बढ़ गया है।बता दें कि जिगिना गांव के ग्रामीणों का आरोप था कि उनके भैंसे को गंगवलिया के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मार डाला था। इस मामले में जिगिना के लोगों ने परसा मलिक थाने में तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। थानाध्यक्ष का कहना था कि दोनों गांव के लोगों में समझौता हो गया, जबकि जिगिना गांव के लोगों का कहना है कि समझौता हुआ ही नहीं।इसी बीच पुलिस ने शांति भंग में दोनों गांव के 35 लोगों पर नोटिस दिया – जिगिना के 21 और गंगवलिया के 14 जिगिना के लोगों का का नाम शामिल है।आरोप है कि पुलिस ने भेदभाव किया, और ऐसे लोगों को भी नोटिस दे दिया जो महीनों से विदेश में हैं। इसी के विरोध में जिगिना के लोग रविवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
इसी बीच नया मामला सामने आया है – आरोप है कि गंगवलिया की एक महिला जिगिना के नए भैंसे को मांगकर ले गई और फिर गंगवलिया निवासी सादिक पुत्र नूर हसन ने उसे अपने घर ले जाकर बांध लिया। जानकारी पर जिगिना के लोग भैंसा लेने गए, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में 112 नंबर पर सूचना दी गई, मौके पर पुलिस पहुंची है उधर, थानाध्यक्ष परसा मलिक विवेक सिंह धरना स्थल पहुंचे हैं और धरना दे रहे लोगों से वार्ता जारी है। समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।





















