Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमोढ़ा में अंबेडकर की नई मूर्ति स्थापित, अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा कायम।

Author Image
Written by
Bureau Report

अमोढ़ा में अंबेडकर की नई मूर्ति स्थापित, अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा कायम।

अंबेडकर की खंडित मूर्ति मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्यवाही।

Advertisement Box

नायब तहसीलदार और थानाध्यक्ष घुघली ने मौके पर पहुंच कर लोगों को किया आश्वस्त।

महराजगंज, 15 जून 2025, घुघली थानांतर्गत दिनांक: 15 जून 2025 को सुबह करीब 5:00 बजे एसडीएम सदर को दूरभाष सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोढ़ा ग्राम में बाबा साहब अंबेडकर मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना पर एसडीएम सदर द्वारा नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी तथा थानाध्यक्ष घुघली को पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर भेजा गया। टीम द्वारा मौके पहुंचकर स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें उचित कार्यवाही के प्रति आश्वस्त किया गया। साथ ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित मूर्ति के स्थान पर स्थापित किया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ के आधार पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। घटनास्थल के पास स्थित पंचायत भवन में लगे कैमरा के माध्यम से संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. – 233/2025 धारा 298, 299 BNS के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।
एसडीएम सदर ने बताया कि स्थानीय लोग प्रशासन की कार्यवाही से संतुष्ट हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें