सुबे के मुखिया के नगर पंचायत चौक बाजार में भीषण गर्मी मे बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान।
संवाददाता शिवाकांत त्रिपाठी
महराजगंज तहसील क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। चौक फीडर से सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बढ़या विद्युत केंद्र से दर्जनों ग्राम सभाओं में बिजली की सप्लाई होती है। इस विद्युत केंद्र से करीब दस हजार उपभोक्ता जुड़े हैं।अनियमित बिजली कटौती से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उपभोक्ता छोटेलाल, सर्वजीत, राजू, अमरजीत और अतुल ने बताया कि गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो गया है। घरेलू दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है। बिजली कनेक्शन होने के बावजूद नगर पंचायत चौक बाजार के दुकानदारों को जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है।चौक बाजार विद्युत उपकेंद्र के जेई राधेश्याम का कहना है कि शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्या से कभी-कभी बिजली सप्लाई में अवरोध आता है। समस्या दूर होते ही बिजली की सप्लाई बहाल कर दी जाती।





















