Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जमीनी हकीकत परखी, दो बूथों पर मिले 48 फॉर्म-6

Author Image
Written by
Bureau Report

मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जमीनी हकीकत परखी, दो बूथों पर मिले 48 फॉर्म-6

—– जॉइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार ने बैजनाथपुर कला के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर किया औचक निरीक्षण, अभियान की प्रगति का लिया जायजा
यूपी टाइम्स समाचार

Advertisement Box

महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/ उमेश चौरसिया

मतदाता सूची को अद्यतन करने और नए मतदाताओं को जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SSR) के तहत प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी एवं जॉइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार ने प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर कला पहुंचकर अभियान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित दो बूथों पर कुल 48 फॉर्म-6 प्राप्त होने की जानकारी सामने आई। फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवेदन किया जाता है। जॉइंट मजिस्ट्रेट ने अभियान के तहत चल रहे कार्यों का अवलोकन किया और मतदाता पुनरीक्षण की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।
मतदाता पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के साथ सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाना है। ऐसे में प्रशासन की ओर से अभियान की प्रगति पर नजर रखी जा रही है, ताकि पात्र मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकें।
इस मौके पर हल्का लेखपाल शिल्पी केसरी सहित बी.एल.ओ. मौजूद रही ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें