Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिठौरा में शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 81.77 प्रतिशत शिक्षकों ने डाले वोट

Author Image
Written by
Bureau Report

मिठौरा में शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 81.77 प्रतिशत शिक्षकों ने डाले वोट

—– 192 मतदाताओं में से 157 ने किया मताधिकार का प्रयोग, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

Advertisement Box

up times samachar
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/उमेश चौरसिया

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को विकास खंड मिठौरा के बूथ संख्या 62 पर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बूथ पर पंजीकृत कुल 192 मतदाताओं में से 157 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह यहां 81.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सेक्टर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चली। मतदान करने वालों में 136 पुरुष और 21 महिला मतदाता शामिल रहीं। निर्धारित समय तक मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोठीभार, सिंदुरिया और निचलौल थानों से महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। एसडीओ पंचायत एवं नोडल अधिकारी कौशल किशोर सिंह तथा पीठासीन अधिकारी शिव कुमार की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।

16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद

इस निर्वाचन में कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा प्रत्याशी डॉ. ध्रुव नारायण, सपा प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी तथा निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह और राजीव यादव प्रमुख हैं। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सील कर निर्धारित स्ट्रांग रूम में भेज दिया गया।

सेक्टर मजिस्ट्रेट के अनुसार, मतदान के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें