शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा के पक्ष में लामबंद हुए नेता, ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन में राजेंद्र पटेल ने संभाली कमान
—— मिठौरा, निचलौल और सिसवा ब्लॉक में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील
up times samachar| महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/ उमेश चौरसिया
शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान के दिन भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल ने सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों में सक्रियता दिखाई। उन्होंने मिठौरा, निचलौल और सिसवा ब्लॉक में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी माहौल को मजबूती देने का प्रयास किया। इस दौरान उनके साथ जिले और क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। मिठौरा, निचलौल और सिसवा ब्लॉक में उनकी मौजूदगी के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी प्रत्याशी के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। चुनाव के दौरान पार्टी नेताओं की सक्रियता से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र मणि, नगर पंचायत प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार जायसवाल, सुधाकर पटेल, अश्वनी पटेल, रमेन्द्र सिंह, विनोद गौड़, गुड्डू पटेल, दुर्गा गुप्ता, संतोष सिंह, संजय श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता और रणधीर सिंह (मंडल अध्यक्ष) सहित कई लोग मौजूद रहे।





















