Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले से बाहर रहकर भी जनता से जुड़ेंगे पंकज चौधरी, हर शनिवार होगी वीडियो जनसुनवाई

Author Image
Written by
Bureau Report

जिले से बाहर रहकर भी जनता से जुड़ेंगे पंकज चौधरी, हर शनिवार होगी वीडियो जनसुनवाई
—— सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक सुनेंगे लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों से बात कर निस्तारण के देंगे निर्देश
up times samachar
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/उमेश चौरसिया
जिले से बाहर रहने के दौरान भी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी क्षेत्र की जनता से संवाद बनाए रखेंगे। इसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई की व्यवस्था शुरू की गई है। शुक्रवार को उन्होंने अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारियों के कारण उन्हें अक्सर जिले से बाहर रहना पड़ता है। इसके बावजूद क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई की शुरुआत की गई है, ताकि जिले से बाहर रहने पर भी लोगों की समस्याओं को सुना जा सके और उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जा सके।
उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक शनिवार को सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई होगी। इस दौरान क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं रख सकेंगे। समस्याओं की प्रकृति के अनुसार संबंधित अधिकारियों से संवाद कर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना प्राथमिकता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई होने से लोगों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा। साथ ही, जिले से बाहर रहने के दौरान भी क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकेगा।

जनसुनवाई में ये लोग रहे मौजूद

Advertisement Box

शुक्रवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मंत्री प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, डॉ. शांतिशरण मिश्रा, जनार्दन पटेल, राधेश्याम कन्नौजिया, मेवालाल, विजय गौड़, अशोक पटेल और लालजी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें