Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति,खुद कबूला जुर्म —– भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया

Author Image
Written by
Bureau Report

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति,खुद कबूला जुर्म
—– भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया
up times samachar
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/ उमेश चौरसिया
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के टोला अकटहवा में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Advertisement Box

पुलिस के अनुसार, हरिहरपुर गांव के टोला अकटहवा निवासी रविशंकर गिरी (35) ने बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे सिंदुरिया पुलिस को सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी रीमा (32) की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के बच्चों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
इसके बाद सीओ सदर अंकुर गौतम और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला संयुक्त अस्पताल महराजगंज भेज दिया।

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। मृतका के तीन बच्चे हैं, जिनमें 15 वर्षीय खुशी,11वर्षीय गुलशन और 10 वर्षीय परी शामिल हैं। मां की मौत से बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है। घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है।

भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

मृतका के भाई जसवंत निवासी सिसवा गोपाल, थाना खड्डा,जनपद कुशीनगर की तहरीर पर सिंदुरिया पुलिस ने आरोपी रविशंकर गिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें