राजेंद्र पटेल ने सिसवा विधानसभा में किया जनसंपर्क,लोगों से मांगा आशीर्वाद
——– हरखोड़ा से निचलौल तक गांवों में पहुंचे भाजपा नेता, क्षेत्रवासियों से किया आत्मीय संवाद
up times samachar
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/उमेश चौरसिया
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर महराजगंज जनपद के सिसवा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सिसवा विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी राजेंद्र पटेल ने मंगलवार को 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद
मांगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान राजेंद्र पटेल हरखोड़ा शिव मंदिर, भेड़िया, अरदौना, मुजूरी, कैमा, बहुआर बाजार, मिश्रौलिया और निचलौल चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र से जुड़े विषयों पर संवाद किया।
इस दौरान राजेंद्र पटेल ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीय संबंध बनाए रखना और उनके बीच पहुंचकर संवाद करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से मिले स्नेह और सहयोग के प्रति आभार जताते हुए आगे भी जनसंपर्क जारी रखने की बात कही।
मिशन 2027 को लेकर जनसंपर्क पर जोर
सिसवा विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर राजेंद्र पटेल का यह जनसंपर्क अभियान राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गांवों और बाजारों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने के जरिए वह क्षेत्रवासियों के बीच अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं।





















