सेवा भारती नौतनवा के ‘सृष्टि स्वयं सहायता समूह’ की मासिक बैठक संपन्न, राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों का मिला मार्गदर्शन
यूपी टाइम्स समाचार
महराजगंज अम्बिका दत्त चौबे
नौतनवा, महाराजगंज (१२ अक्टूबर २०२६):
आज सोमवार को ग्राम खैराटी स्थित पंचायत भवन में सेवा भारती नौतनवा-महाराजगंज के अंतर्गत संचालित ‘सृष्टि स्वयं सहायता समूह (वैभव श्री)’ की मासिक योजना बैठक अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में महिलाओं के स्वावलंबन, सशक्तिकरण और समूह की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
वरिष्ठ पदाधिकारियों का मिला विशेष मार्गदर्शन
इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया:
विजय पौराणिक जी (अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री, सेवा भारती) ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।
दिवाकर विक्रम सिंह जी (प्रांत मंत्री, सेवा भारती) ने सेवा कार्यों को गति देने और समूह की योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही।
रविशंकर जी भाई साहब (प्रांत सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने स्वयं सहायता समूह के महत्व, इसके सुचारू संचालन और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
नारी शक्ति को समर्पित रहा आयोजन
बैठक के दौरान इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें — वृजेश मणि त्रिपाठी (अध्यक्ष -आदर्श नगर पालिका नौतनवा ) नें कहा की :– बैनर पर अंकित प्रेरणादायी पंक्तियों “कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम नारी है। जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है का स्मरण कराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
बैठक में ‘सृष्टि स्वयं सहायता समूह’ की सभी सदस्य महिलाएं और स्थानीय ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सेवा भारती के माध्यम से समाज और अपने परिवार को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्रों पर दीप प्रज्वलन कर व समापन शांति मंत्र से हुआ!!
इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित उमेश विश्वकर्मा जी (जिला सेवा प्रमुख -राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघनौतनवा ), रमाकांत जयसवाल (अध्यक्ष -मानव सेवा समिति -राजा बारी जसवल -गोरखपुर ), निर्मल शर्मा जी (प्रधानाचार्य -स्वामी विवेकानंद जू. स्कूल नौतनवा ), संदीप सिंह पूर्ण (कलिक-सेवा भारती महराजगंज ), मति रीता देवी (संरक्षीका सेवा भारती नौतनवा ), मति माया देवी (अध्यक्ष -मातु मंडली प्रमुख सेवा भारती नौतनवा ) मति नैन मति देवी (सह -मातु मंडली प्रमुख सेवा भारती ) के आलावा तमाम समूह की बहनें इत्यादि लोग मौजूद रहें!






















