Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन-2027 को लेकर राजेंद्र पटेल ने बढ़ाया जनसंपर्क, गांव-गांव मांगा जनआशीर्वाद

Author Image
Written by
Bureau Report

मिशन-2027 को लेकर राजेंद्र पटेल ने बढ़ाया जनसंपर्क, गांव-गांव मांगा जनआशीर्वाद
—— धिवहां से सिसवा बाजार तक लोगों से किया संवाद, जनता के स्नेह और विश्वास को बताया अपनी ताकत
up times samachar
सिसवा बाजार,
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे / उमेश चौरसिया
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सिसवा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल ने 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की तथा मिशन-2027 के लिए उनका आशीर्वाद और समर्थन मांगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान राजेंद्र पटेल ने ग्राम सभा धिवहां स्थित शिव मंदिर, बरवां द्वारिका, हरपुर पकड़ी, सोनबरसा, बेलवा घाट और सिसवा बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।
राजेंद्र पटेल ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनसंपर्क का उद्देश्य लोगों के बीच रहकर उनकी अपेक्षाओं को समझना और उनके साथ निरंतर संवाद बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से मिल रहा अपनापन उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
जनसंपर्क से साध रहे सियासी समीकरण
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गांवों और बाजारों में हो रहे इस जनसंपर्क को सिसवा क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। अलग-अलग गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना और मिशन-2027 के लिए आशीर्वाद मांगना उनकी राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख हिस्सा रहा।
राजेंद्र पटेल ने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से उन्होंने लोगों से जुड़ाव मजबूत करने और भविष्य में भी उनके बीच उपलब्ध रहने का संदेश दिया।
सिसवा विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी के बीच राजेंद्र पटेल का यह जनसंपर्क अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement Box
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें