हरदी डाली में सुपोषण जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए स्वस्थ जीवन के मंत्र
सेवा भारती नौतनवा के तत्वावधान में हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं को वितरित की गई पोषण सामग्री
यूपी टाइम्स समाचार अम्बिका दत्त चौबे
हरदी डाली/नौतनवा, महराजगंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा हरदी डाली स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सेवा भारती नौतनवा के तत्वावधान में सुपोषण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता और बेहतर जीवनशैली के महत्व की जानकारी देते हुए कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद गौतम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी डॉ. अभिमन्यु शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मानव सेवा समिति, राजा बारी के रमाकांत जायसवाल उपस्थित रहे। इस दौरान सेवा भारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं सहित विद्यालय के शिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चों को बताया कि संतुलित और पौष्टिक आहार स्वस्थ जीवन का आधार है। भोजन में हरी सब्जियां, दालें, मौसमी फल और दूध जैसी पौष्टिक चीजों को शामिल करने से शारीरिक एवं मानसिक विकास में मदद मिलती है। इसके साथ ही भोजन करने से पहले हाथ धोने, साफ-सफाई रखने और अच्छी दिनचर्या अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. अभिमन्यु शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके बेहतर विकास के लिए उचित पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। विशिष्ट अतिथि रमाकांत जायसवाल ने सेवा भारती के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सुपोषित बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्ष विनोद गौतम ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सही खान-पान स्वस्थ शरीर और बेहतर मस्तिष्क के विकास होगा






















