Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

12 वर्षीय दलित छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, दो के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज

Author Image
Written by
Bureau Report

महराजगंज में शर्मनाक वारदात:

12 वर्षीय दलित छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, दो के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज

Advertisement Box

महराजगंज (परसा मलिक)। परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव के ही दो युवकों ने दोपहर में स्कूल जा रही 12 वर्षीय दलित नाबालिग छात्रा को रास्ते से मुंह दबाकर सुनसान मकान में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। मकान मालकिन के आ जाने से बच्ची की अस्मत बच गई।घटना 6 अक्टूबर 2026 दोपहर करीब 12:30 बजे की है।पीड़िता के पिता (काल्पनिक नाम- क’) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती है। वह दोपहर में मध्यान्ह भोजन कर वापस स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही दो आरोपी रवि और राजन ने उसका मुंह बंद कर बलात्कार की नियत से उठाकर एक सुनसान मकान में ले गए।आरोप है कि दोनों ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत, छेड़छाड़ और कपड़े खींचने जैसी घिनौनी हरकत की। उसी दौरान मकान की मालकिन के आ जाने और विरोध करने पर दोनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए।सूचना पर पीड़ित पिता ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए परसा मलिक पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 137(2), 74, 76, POCSO Act की धारा 9m, 10 और SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(W), 3(2)(va) के तहत केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुड़ गई है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें