पूर्व जिलाध्यक्ष को फोन पर गोली मारने की धमकी, जांच के बाद मुकदमा दर्ज
यूपी टाइम्स समाचार अम्बिका दत्त चौबे
नौतनवा, महराजगंज। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद नौतनवा पुलिस ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 20 सितंबर 2026 की रात करीब 9:08 बजे नरसिंह पांडे के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले ने खुद को गुवाहाटी, असम का निवासी बताते हुए अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी।
नरसिंह पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह महराजगंज जनपद में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। फोन पर मिली कथित धमकी के बाद उनके परिवार में भी दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबर की सीडीआर, लोकेशन और नंबर धारक की जानकारी जुटाकर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद नौतनवा पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस जांच के बाद सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(4) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम करवाई मे पुलिस जुट गई है





















