Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वन्यजीवों की हिफाजत का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे नौनिहाल

Author Image
Written by
Bureau Report

वन्यजीवों की हिफाजत का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे नौनिहाल
—– प्रश्नोत्तरी के बाद विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली,अवैध वन्यजीव व्यापार और पालतू बनाने के खतरों से कराया अवगत
up times samachar
महराजगंज। उमेश चौरसिया
वन्यजीव सप्ताह के तहत सोमवार को दक्षिणी चौक रेंज,सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के तत्वावधान में सोनाड़ी देवी खास प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जैव विविधता के महत्व की जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को वन्यजीवों की सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वन्यजीव एवं पर्यावरण विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से हुई। विद्यार्थियों ने विभिन्न सवालों के जवाब देकर अपनी जानकारी और जागरूकता का परिचय दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
इसके बाद विद्यालय से विद्यार्थियों की जागरूकता रैली निकली। रैली के माध्यम से वन्यजीवों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने आमजन से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा उनके संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।
अवैध कारोबार से वन्यजीवों को बड़ा खतरा
जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को वन्यजीवों के अवैध व्यापार के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वन्यजीवों को अवैध रूप से पकड़कर पालने अथवा घरेलू बनाने से होने वाले नुकसान और इससे जुड़े विधिक प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि वन्यजीव प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके अस्तित्व पर संकट का सीधा असर पर्यावरणीय संतुलन पर पड़ता है।
गंगा नदी डॉल्फिन के संरक्षण पर भी जोर
कार्यक्रम में गैंगेटिक रिवर डॉल्फिन यानी गंगा नदी डॉल्फिन के बारे में भी विद्यार्थियों को विशेष जानकारी दी गई। उन्हें इसके प्राकृतिक आवास, संरक्षण की आवश्यकता और पारिस्थितिकीय महत्व से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि नदियों के साथ-साथ उनमें रहने वाले जलीय जीवों का संरक्षण भी पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी है।
वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ ही संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में दक्षिणी चौक रेंजर ऋषभ नायक, वन दरोगा नित्यानंद मौर्य, राहुल, अवधेश मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें