Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवनिर्मित पुलिया बनी परेशानी का सबब, बारिश में कीचड़ से फिसल रहे वाहन

Author Image
Written by
Bureau Report

नवनिर्मित पुलिया बनी परेशानी का सबब, बारिश में कीचड़ से फिसल रहे वाहन
— दोनों तरफ अधूरी मिट्टी भराई और समतलीकरण से बढ़ी दुश्वारी, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग
यूपी टाइम्स समाचार
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/ उमेश चौरसिया महराजगंज जनपद के सिंदुरिया–झनझनपुर मार्ग पर बाल्मिकी चौराहा (कसमरियां) के पास नवनिर्मित पुलिया इन दिनों राहगीरों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही पुलिया के दोनों तरफ की सड़क कीचड़ और फिसलन में तब्दील हो जा रही है। इससे दोपहिया वाहनों के साथ ही चारपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माण के बाद उसके दोनों ओर पर्याप्त मिट्टी भराई और सड़क का समुचित समतलीकरण नहीं कराया गया। नतीजतन बारिश का पानी जमा होने के साथ ही मिट्टी गीली होकर कीचड़ में बदल जाती है। ऐसे में बाइक और स्कूटी सवारों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।
कीचड़ में फंस रहे वाहन, बढ़ा हादसे का खतरा
ग्रामीणों के अनुसार बारिश के बाद पुलिया के आसपास फिसलन इतनी बढ़ जाती है कि दोपहिया वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। लोगों का दावा है कि कई बार महिलाएं और अन्य राहगीर वाहन फिसलने के कारण गिर चुके हैं। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया निर्माण के साथ ही आसपास के हिस्से को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए आवश्यक कार्य भी कराया जाना चाहिए था, लेकिन निर्माण के बाद सड़क की स्थिति पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।
निर्माण की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
पुलिया के आसपास की मौजूदा स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि पुलिया के दोनों ओर पर्याप्त मिट्टी भराई के साथ गिट्टी डालकर सड़क को मजबूत किया जाता और समतलीकरण कराया जाता तो बारिश में पैदा होने वाली समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता था।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की स्थलीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के दौरान निर्माण कार्य और पुलिया के दोनों ओर कराए गए कार्यों की गुणवत्ता एवं मानकों की पड़ताल की जाए। यदि जांच में किसी प्रकार की कमी या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कराकर पुलिया के दोनों तरफ मिट्टी भराई, गिट्टी डालने और सड़क का समुचित समतलीकरण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन का रास्ता है, इसलिए समस्या को नजरअंदाज करना उचित नहीं होगा।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते पुलिया के आसपास की सड़क को सुरक्षित आवागमन योग्य बनाना चाहिए।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें