Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारी बारिश और गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

Author Image
Written by
Bureau Report

भारी बारिश और गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

डीएम ने लोगों से सुरक्षित स्थलों पर ही विसर्जन करने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की

Advertisement Box

बलवन्त पाण्डेय मण्डल ब्यूरो चीफ
अयोध्या उ.प्र यूपी टाइम्स समाचार

सुलतानपुर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 25 एवं 26 सितंबर को सुलतानपुर समेत क्षेत्र में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से नदी, तालाब, पोखर और अन्य जलाशयों के आसपास सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित विसर्जन स्थलों का ही प्रयोग करने को कहा है।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने और जलाशयों में तेज बहाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और तैरना न जानने वाले लोगों को पानी के पास न जाने दिया जाए। अत्यधिक वर्षा या जलस्तर में अचानक वृद्धि होने पर प्रशासन की ओर से विसर्जन रोकने अथवा स्थगित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं, जिनका सभी को पालन करना होगा।प्रशासन ने विसर्जन स्थलों पर लगाई गई बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षित आवागमन मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। बिना प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरण के किसी व्यक्ति को पानी में उतरकर बचाव कार्य न करने की सलाह दी गई है। किसी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देने को कहा गया है।विसर्जन स्थलों पर तैनात पुलिस, फायर एवं इमरजेंसी सर्विसेज, बाढ़ पीएसी, बचाव दल और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने के साथ ही भीड़, आवागमन और पार्किंग की निर्धारित व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन मौसम, वर्षा और जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है। परिस्थितियों के अनुसार विसर्जन, प्रवेश अथवा अन्य गतिविधियों को प्रतिबंधित या स्थगित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने तथा नदी, तालाब और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें