बारिश के बीच मैदान में उतरे एसडीएम प्रभात सिंह, गांव-गांव पहुंचकर लिया जायजा
बलवन्त पाण्डेय मण्डल ब्यूरो चीफ
अयोध्या उ.प्र यूपी टाइम्स समाचार
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। लगातार हो रही बारिश के बीच बल्दीराय तहसील प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने जलभराव, जर्जर भवनों और अन्य संभावित जोखिम वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों से कहा कि बारिश के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति को लेकर लापरवाही न बरती जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सूचना मिलते ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।भ्रमण के दौरान नायब तहसीलदार गुलाब सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने बारिश के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी सावधानी बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की।





















