Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दस साल से टूटी नाली, बदहाल रास्ते ने बढ़ाई वार्डवासियों की मुश्किलें —— हरिओम मद्धेशिया के घर से प्रदीप

Author Image
Written by
Bureau Report

दस साल से टूटी नाली, बदहाल रास्ते ने बढ़ाई वार्डवासियों की मुश्किलें
—— हरिओम मद्धेशिया के घर से प्रदीप पटेल के मकान तक जलनिकासी और आवागमन की समस्या, स्थायी समाधान की मांग
यूपी टाइम्स समाचार
चौक बाजार,महराजगंज। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 13 महंत अवैद्यनाथ नगर में करीब एक दशक से क्षतिग्रस्त नाली और बदहाल रास्ता स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हरिओम मद्धेशिया के घर से प्रदीप पटेल के मकान तक जाने वाली नाली जगह-जगह टूट चुकी है। नाली की खराब स्थिति के साथ रास्ता भी जर्जर हो गया है, जिससे लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
निर्माण के बाद नहीं हुआ समुचित रखरखाव
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दस वर्ष पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान प्रद्युम्न पटेल के कार्यकाल में उक्त रास्ते और नाली का निर्माण कराया गया था। समय बीतने के साथ नाली क्षतिग्रस्त होती गई, लेकिन नियमित मरम्मत और रखरखाव नहीं होने से स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। नाली टूटने से जलनिकासी प्रभावित हो रही है, वहीं रास्ते के जर्जर होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
लंबे समय से समाधान का इंतजार
वार्डवासियों का कहना है कि समस्या नई नहीं है। लंबे समय से नाली और रास्ते की स्थिति खराब होने के बावजूद अब तक स्थायी सुधार नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
स्थानीय निवासी राकेश गौड़, योगेंद्र गौड़, संतोष शर्मा, भोला शर्मा, प्रेम सागर पटेल, नीरज, महेश, प्रदीप और अभिमन्यु चौधरी ने मांग की कि हरिओम मद्धेशिया के घर से प्रदीप पटेल के मकान तक क्षतिग्रस्त नाली का नए सिरे से निर्माण कराया जाए। साथ ही जर्जर रास्ते की मरम्मत कराकर उसे आवागमन के लिए सुगम बनाया जाए।
ईओ बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें फिलहाल समस्या की जानकारी नहीं है। मौके की जांच कराई जाएगी। जांच में समस्या सही पाए जाने पर नाली और रास्ते को दुरुस्त कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box