सीएम योगी ने नौतनवा में
208 करोड़ की 79 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास,
— सीएम ने कहा यूपी आज देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन
—- लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र व चेक, नेपाल सीमा तक बनने वाली सड़क परियोजना की घोषणा
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/
महराजगंज जनपद के नौतनवा में शुक्रवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 208 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक भी वितरित किए तथा जनपद के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। प्रदेश में तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश और रोजगार सृजन ने राज्य की पहचान को नई ऊंचाई दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। आवास, शौचालय, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं, जिससे प्रदेश की विकास गति और मजबूत हुई है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि नेपाल सीमा तक बनने वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की शुरुआत महराजगंज से की जाएगी, जो आगे चलकर पीलीभीत होते हुए उत्तराखंड तक जुड़ेगी। इस सड़क के निर्माण से सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और व्यापार व पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और आर्थिक सहायता के चेक वितरित कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और प्रदेश का प्रत्येक जिला विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई है तब से पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी की सहयोग से पहली बार ऋषि त्रिपाठी हुए विधायक मुख्यमंत्री ने नौतनवा की जनता का बार-बार धन्यवाद किया
मुख्यमंत्री ने कहा जब मैं सांसद था गोरखपुर और महाराजगंज दोनों जिला में मुझे आने में समय नहीं लगता था भाजपा और हिंदू ए वाहिनी के संगठन के सहयोग से कई बार सामाजिक कार्य महाराजगंज में किया गया है
मुख्यमंत्री ने कहा भूमाफिया हुए चाहे बहन बेटियों के ऊपर गलत सोच रखने वाले माफिया हुए उनके लिए इस सरकार में खैर नहीं है
महाराजगंज भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कनौजिया नौतनवा नगर अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी
नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया उपस्थित रहे।





















