Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता: 30 लाख के 101 खोए मोबाइल बरामद,मालिकों को सौंपे

Author Image
Written by
Bureau Report

सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता: 30 लाख के 101 खोए मोबाइल बरामद,मालिकों को सौंपे
— SP शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में CEIR पोर्टल की मदद से मिली कामयाबी,मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिले
Up times samachar
महराजगंज । संपादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप संपादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद की पुलिस ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में सर्विलांस सेल ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सौंप दिए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने महराजगंज पुलिस तथा पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान में सर्विलांस टीम ने IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और आधुनिक सर्विलांस टूल्स का प्रभावी उपयोग किया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप विभिन्न कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन खोजकर बरामद किए गए।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल की टीम को बधाई देते हुए कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग वर्तमान समय की आवश्यकता है और CEIR पोर्टल जैसे प्लेटफॉर्म नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाए तो तत्काल नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल की बरामदगी संभव हो सके।
इन कारणों से गुम हुए मोबाइल: जांच के दौरान सामने आया कि अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडियों और साप्ताहिक बाजारों में गिर गए थे। कई मोबाइल यात्रा के दौरान ऑटो, टैक्सी या बस में छूट गए, जबकि कुछ बाइक चलाते समय जेब से गिर गए। इसके अलावा पार्कों में खेलते समय, शादियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों की भीड़ में, धार्मिक स्थलों पर या बच्चों द्वारा गेम खेलते समय भी कई मोबाइल गुम हुए।
बरामदगी करने वाली सर्विलांस टीम:
शिवानंद पासवान (क0ऑ0 ग्रेड-बी), सर्विलांस सेल
मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर यादव
मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर
मुख्य आरक्षी आलोक पांडेय
आरक्षी सुधीर कुमार यादव
आरक्षी सूरज गुप्ता
आरक्षी नीरज कुमार गोंड

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें