Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोनौली बॉर्डर पर नेपाली पुलिस की घुसपैठ! भारतीय सीमा में घुसकर भगोड़े को पकड़ा, SSB और यूपी पुलिस ने जताई कड़ी आपत्ति

Author Image
Written by
Bureau Report

सोनौली बॉर्डर पर नेपाली पुलिस की घुसपैठ! भारतीय सीमा में घुसकर भगोड़े को पकड़ा, SSB और यूपी पुलिस ने जताई कड़ी आपत्ति
—- बिना अनुमति भारतीय सीमा में पहुंचे नेपाल पुलिस और APF के जवान, समन्वय बनाकर कार्रवाई करने की दी गई सख्त हिदायत
Up times samachar
सोनौली ,महराजगंज। संपादक अम्बिका दत्त चौबे/उप संपादक उमेश चौरसिया
भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर बुधवार को उस समय हलचल मच गई जब नेपाल पुलिस के जवान बिना अनुमति भारतीय सीमा में प्रवेश कर एक भगोड़े व्यक्ति को पकड़कर वापस ले गए। इस घटना पर मौके पर मौजूद सशस्त्र सीमा बल (SSB) और उत्तर प्रदेश पुलिस ने कड़ी आपत्ति जताई और नेपाल पुलिस को भविष्य में समन्वय बनाकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे नेपाल के बेलहिया थाना की अभिरक्षा से एक नेपाली व्यक्ति फरार हो गया। भागते-भागते वह व्यक्ति भारत की सीमा में लगभग 20 मीटर अंदर आ गया। उसके पीछे-पीछे नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल (APF) तथा नेपाल पुलिस के दो जवान भी बिना अनुमति भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए और फरार व्यक्ति को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद SSB और यूपी पुलिस के जवानों ने नेपाली पुलिस को रोकते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश का कारण पूछा। इस पर नेपाल पुलिस के जवानों ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति उनकी अभिरक्षा से भागा हुआ आरोपी है, जिसे पकड़ने के लिए वे उसका पीछा करते हुए यहां तक आ गए। घटना के दौरान मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के आपसी समन्वय और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही की जानी चाहिए। नेपाली पुलिस को भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई से पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सूचना देने की सख्त हिदायत दी गई।
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे नेपाली व्यक्ति को बाद में उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद सीमा क्षेत्र में कुछ देर के लिए हलचल रही, हालांकि वर्तमान में सोनौली बॉर्डर पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच मित्रवत संबंधों को देखते हुए दोनों देशों की सुरक्षा इकाइयों के बीच समन्वय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचा जा सके।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें