ठूठीबारी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नेपाल निवासी युवक को पुलिस ने दबोचा
रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी/महराजगंज:
जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ठूठीबारी के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक लालचन्द्र वर्मा एवं कांस्टेबल निलेश पाण्डेय की टीम ने बुधवार सुबह लगभग 04:10 बजे मुखबिर की सूचना पर ठूठीबारी नवीन मंडी क्षेत्र से अभियुक्त को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सेराज पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी मंझरिया, जनपद रुपन्देही (नेपाल) के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। वह मु0अ0सं0 057/26 धारा 87, 137(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन (हवाई कंपनी, आसमानी रंग, काले कवर के साथ) जिसमें एयरटेल सिम लगा हुआ था, बरामद किया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय महराजगंज के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम
उपनिरीक्षक लालचन्द्र वर्मा, थाना ठूठीबारी
कास्टेबल निलेश पाण्डेय, थाना ठूठीबारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।




















