Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व पृथ्वी दिवस पर हरित संकल्प: दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में पौधरोपण, जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

Author Image
Written by
Bureau Report

विश्व पृथ्वी दिवस पर हरित संकल्प: दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में पौधरोपण, जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
Up times samachar
महराजगंज | उप संपादक उमेश चौरसिया
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार महराजगंज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधरोपण के साथ हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और वनों की कटाई रोकने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सदैव हरित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि पृथ्वी सुरक्षित रहेगी तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा।
विद्यालय के शिक्षक सूर्य प्रकाश गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारे जीवन की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग कम करे और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में योगदान दे।
इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र रामकरन को जेईई मेन्स में 95.76 प्रतिशताइल तथा रोहित गुप्ता को 99.1 प्रतिशताइल प्राप्त करने पर प्रधानाचार्य द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। दोनों छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार विमल ने किया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट शेषनाथ, डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, राम सुखी यादव, कृष्णानंद शुक्ल ,प्रमोद कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें