सुलतानपुर में नवागत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संभाला कार्यभार, प्रशासन अलर्ट मोड में
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार
सुलतानपुर। जिले में नवागत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आज औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने जिला कोषागार पहुंचकर चार्ज लिया और इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे।
जिलाधिकारी के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। आने-जाने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराने के निर्देश दिए गए, जिससे परिसर में व्यवस्था बनी रहे।
चार्ज संभालने के बाद जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी गौरव शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश सिंह, सीआरओ बाबूराम, एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।





















