Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंदिर में मूर्तियों से छेड़छाड़, दो संदिग्ध हिरासत में — पुलिस की तत्परता से शांति बहाल

Author Image
Written by
Bureau Report

*मंदिर में मूर्तियों से छेड़छाड़, दो संदिग्ध हिरासत में — पुलिस की तत्परता से शांति बहाल
रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी (महराजगंज)
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा बोदना के टोला नवडिहवा स्थित काली माता मंदिर में स्थापित मूर्तियों को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात को संभालते हुए शांति व्यवस्था बहाल कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधवलिया वन्य जीव प्रभाग के बसौली बीट क्षेत्र अंतर्गत स्थित मंदिर परिसर में हाथी की मूर्तियों को कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी राधेश्याम साहनी ने पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त मूर्तियों की मरम्मत कराकर स्थिति को सामान्य कराया। साथ ही, मिले सुरागों के आधार पर दो संदिग्धों — अजीबुल्लाह उर्फ बलाले (58 वर्ष) निवासी सिहाभार थाना बरगदवा और मजीबुल्लाह (56 वर्ष) निवासी अहमवाँ थाना बरगदवा — को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पूरी तरह शांति है और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ धारा 298/324(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से हालात बिगड़ने नहीं पाए। प्रशासन क्षेत्र में लगातार नजर बनाए हुए है ताकि शांति और सौहार्द कायम रहे।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें