Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कंचनपुर में जागरूकता चौपाल: किशोरियों को बाल विवाह, दहेज और घरेलू हिंसा के दुष्परिणामों से किया गया जागरूक

Author Image
Written by
Bureau Report

कंचनपुर में जागरूकता चौपाल: किशोरियों को बाल विवाह, दहेज और घरेलू हिंसा के दुष्परिणामों से किया गया जागरूक
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग महराजगंज के तत्वावधान में शनिवार को मिठौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कंचनपुर में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर महिलाओं और किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों तथा स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।
चौपाल के दौरान घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित किशोरियों और महिलाओं को इन सामाजिक बुराइयों के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव और जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने किशोरियों को बाल विवाह के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि कम उम्र में विवाह होने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में क्लस्टर कोऑर्डिनेटर नीता ने अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किशोरियों को सतर्क रहने की सलाह दी और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की।
वहीं एएच काउंसलर विजयलक्ष्मी ने किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में बताते हुए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक बदलावों और संतुलित खानपान के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें