Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता

Author Image
Written by
Bureau Report

छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देशानुसार ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रचार अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया और समाज को नारी सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है, जिससे महिलाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिक भागीदारी निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, खेल और अंतरिक्ष सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ऐसे में यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल कर उन्हें और अधिक सशक्त बनाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को महिला उत्थान और सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट शेषनाथ, लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद, सुनील कुमार, रामसुखी यादव, डॉ. पंकज कुमार गुप्त, कृष्णानंद शुक्ल, अखिलेश कुमार मिश्र, भवानी शंकर पांडेय, रमेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, पूनम सिंह, निर्मला चौधरी और सविता सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें