सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
पुलिस कार्यालय महराजगंज में शनिवार को आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में पुलिस विभाग के दो कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस तीरथ राम सरोज तथा उर्दू अनुवादक अब्दुल्लाह को पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने दोनों कर्मियों के लंबे सेवा काल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने विभाग के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।





















