बकरी विवाद में धारदार हथियार से हमला, एक अभियुक्त गिरफ्तार
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार
सुलतानपुर जनपद के थाना बन्धुआकला पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 को बकरी चराने के दौरान खेत में बकरी चले जाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत करने पहुंचे व्यक्ति और उसके परिजनों पर अभियुक्तगणों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में मो. रफीक खान (60 वर्ष), सिरताज (45 वर्ष) और शहजाद (35 वर्ष) घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थाना बन्धुआकला में मु0अ0सं0 104/2026 धारा 3(5)/109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है । गुरुवार को उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सरोज मय पुलिस टीम अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सहाबागंज बाईपास से अभियुक्त शमशाद उर्फ ईदू पुत्र स्व. शेर मोहम्मद निवासी ग्राम ढाहा फिरोजपुर थाना बन्धुआकला, उम्र 58 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।





















