Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जेल में चला सघन सुरक्षा अभियान, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

Author Image
Written by
Bureau Report

जेल में चला सघन सुरक्षा अभियान, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिला कारागार महराजगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की निगरानी तथा कारागार संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक एवं पुलिस बल की मौजूदगी में सभी बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही बंदियों की गतिविधियों और सुरक्षा प्रबंधों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई, जिससे कारागार की सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को अवगत कराया कि कारागार परिसर में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाता है तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाता है। निरीक्षण के समय जेल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित एवं संतोषजनक मिलीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि कारागार की नियमित निगरानी जारी रखी जाए तथा शातिर और संवेदनशील श्रेणी के बंदियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाई जा सके।
जिलाधिकारी ने भी कारागार प्रशासन को सुरक्षा एवं अनुशासन के मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box