Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को मिली सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

Author Image
Written by
Bureau Report

मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को मिली सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी
—- बभनौली गांव में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,साइबर अपराध व महिला सुरक्षा पर किया संवाद
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना पनियरा की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने ग्राम बभनौली में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया धोखाधड़ी तथा डिजिटल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181, महिला पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया। उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है तथा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box