गोरखपुर: 17 अप्रैल से लापता युवक की तलाश में जुटी पुलिस, कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज
यूपी टाइम्स समाचार
अम्बिका दत्त चौबे
गोरखपुर।कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन्स स्थित सिटी रेलवे स्टेशन गेट नंबर 5 के पास से 28 वर्षीय बबलू निषाद 17 अप्रैल 2026 से लापता है। इस संबंध में उसकी मां पार्वती देवी ने 28 मई को कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मां पार्वती देवी निवासी 234 सिविल लाइन्स, रेलवे स्टेशन गोरखपुर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बबलू निषाद 17 अप्रैल उसी दिन शाम 8 बजे उससे फोन पर बात हुई, जिस में उसने सोनौली स्टैंड पर होने की बात कही। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है।
परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था और कभी-कभी अकेले में बातें करता था। लापता युवक की लंबाई 5 फुट 4 इंच, रंग गोरा है। युवक आसमानी रंग की जींस और पीले-भूरे रंग शर्ट चेक में और चप्पल पहने हुए था। अधिक गुटखा खाने से आगे का एक दांत टूटा हुआ और बाकि दांत हल्का लाल है
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उप निरीक्षक अमित कुमार चौबे को सौंपी गई है।
युवक की सूचना मिलने पर इन नंबरों पर संपर्क करें:
8953213088, 6392685741
,
7007229401





















