Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारत-नेपाल बॉर्डर पर सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,दो नेपाली चोर गिरफ्तार,तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Author Image
Written by
Bureau Report

भारत-नेपाल बॉर्डर पर सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,दो नेपाली चोर गिरफ्तार,तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
Up times samachar
महराजगंज। संपादक अंबिका दत्त चौबे उप संपादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए नौतनवां पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नेपाल से आकर भारत में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन और पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज एस. चनप्पा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
थाना नौतनवां पुलिस ने 16 अप्रैल 2026 को अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों देवनारायण नाउ (20 वर्ष) निवासी देगहरी, थाना भैरहवा, जिला रुपन्देही (नेपाल) तथा रामरतन लोनिया (24 वर्ष) निवासी गैंडहवा, थाना पोंहवा, जिला रुपन्देही (नेपाल) को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे नेपाल से भारत में आकर सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे और चोरी कर उन्हें नेपाल ले जाकर बेच देते थे। बरामद मोटरसाइकिलों में से एक बाइक थाना नौतनवां क्षेत्र के मैक्स सिटी अस्पताल के पास से 14 अप्रैल 2026 को चोरी हुई थी, जिसके संबंध में मु०अ०सं० 77/2026 दर्ज था। जबकि अन्य दो बाइकें थाना फरेंदा और कोल्हुई क्षेत्र से चोरी की गई थीं।
पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। बरामद मोटरसाइकिलें
पुलिस ने भूरी-काले रंग की सुपर स्प्लेंडर, हल्के नीले-काले रंग की सुपर स्प्लेंडर और गोल्ड-ब्लैक रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों वाहनों की नंबर प्लेट हटा दी गई थी ताकि पहचान न हो सके।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामजी गुप्ता,उपनिरीक्षक मनीष पटेल,कांस्टेबल मनीष गोंड, कांस्टेबल हिमांशु सिंह और कांस्टेबल लक्ष्मीशंकर यादव की अहम भूमिका रही।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें