नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान 500 ग्राम गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो युवकों को 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल बसंत सिंह के निर्देशन और थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में 14 अप्रैल 2026 को ठूठीबारी थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल बॉर्डर पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओपी पोस्ट बांध नंबर-2 के पास संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की जांच की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल (यामाहा ALBA 106, रजिस्ट्रेशन संख्या UP56P413) पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज कुर्मी (26 वर्ष) पुत्र प्रेमसागर कुर्मी एवं अजीत कुमार कुर्मी (19 वर्ष) पुत्र रविंद्र कुमार कुर्मी निवासी पाल्ही थाना परासी, जिला नवपरासी (नेपाल) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ थाना ठूठीबारी में मु0अ0सं0 51/26 धारा 8/20/23/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय महराजगंज भेजा गया। गाजा बरामद करने में
संयुक्त टीम में शामिल
उपनिरीक्षक मनीष पटेल,
उपनिरीक्षक बब्बन प्रसाद वर्मा,
कांस्टेबल मनोहर यादव,
कांस्टेबल नितेश पाण्डेय,
एसएसबी के आरक्षी इन्द्रदेव यादव (22वीं वाहिनी),
एसएसबी के आरक्षी प्रभाकरन सी (22वीं वाहिनी)लोग मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।





















