*महराजगंज में एसओ नवनीत नागर निलंबित, बिना सूचना दर्ज किया एनडीपीएस मुकदमा
*एसपी शक्ति मोहन अवस्थी की बड़ी कार्रवाई, विभाग में मचा हड़कंप
रिर्पोट/विप्लव मद्धेशिया
ठूठीबारी/महराजगंज महाराजगंज जिले में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। ठूठीबारी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसओ) नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि एसओ नवनीत नागर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को समय रहते नहीं दी गई। विभागीय नियमों के अनुसार इस तरह के गंभीर मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना देना अनिवार्य होता है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने इसे कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए यह सख्त कदम उठाया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।
सूत्रों के अनुसार पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं और स्तर पर भी कोई लापरवाही तो नहीं हुई।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने साफ संदेश दिया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।





















