चपेट में आया युवक,18 वर्षीय शनि की दर्दनाडीजे का कनेक्शन जोड़ते समय हाईटेंशन लाइन की क मौत
—- जन्मदिन समारोह की तैयारियों के बीच हुआ हादसा,गांव में पसरा मातम
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नाथनगर में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। चाचा की बेटी के जन्मदिन समारोह में डीजे की तैयारी के दौरान बिजली का कनेक्शन जोड़ते समय 18 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि नाथनगर निवासी शनि पुत्र वीरेंद्र रविवार की शाम करीब सात बजे अपने चाचा की बेटी के जन्मदिन समारोह के लिए डीजे चलाने की व्यवस्था कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली का केबल जोड़ रहा था कि अचानक उसका संपर्क करीब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से हो गया। तेज करंट लगते ही शनि गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल से चौक थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता मय फोर्स मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को घर ले आए। घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। बताया जाता है कि घटना के समय मृतक के पिता वीरेंद्र बेंगलुरु में थे,जबकि घर पर उसकी मां रीता देवी और दो भाई मौजूद थे।शनि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता तुरंत घर के लिए रवाना हो गए। घर पहुंचते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोमवार को गमगीन माहौल में परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में शनि का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और हर किसी की आंखें नम हैं।





















