Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मातारानी रूमाली देवी महिला पीजी कॉलेज में डॉ. घनश्याम पाण्डेय की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

Author Image
Written by
Bureau Report

मातारानी रूमाली देवी महिला पीजी कॉलेज में डॉ. घनश्याम पाण्डेय की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
जनपद मुख्यालय के निकट स्थित मातारानी रूमाली देवी महिला पीजी कॉलेज, नदुआ बाजार में सोमवार को संस्थान के संस्थापक, हिंदी साहित्य के मर्मज्ञ विद्वान,प्रख्यात लेखक, कवि तथा गजलकार स्वर्गीय डॉ.घनश्याम पाण्डेय की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रदीप प्रसाद,मुख्य नियंता धर्मेन्द्र यादव,डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ.मोहसिन, हरिशंकर,दीपक,डॉ.देवचंद प्रसाद,राजकुमार,कार्यालय अधीक्षक दुर्विजय पटेल, आईटी प्रभारी अश्वनी, परिचारक सुभाष सहित संस्थान के शिक्षक-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व.डॉ.घनश्याम पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे हिंदी साहित्य के एक सशक्त हस्ताक्षर थे। शिक्षा,साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।उन्होंने अपने जीवनकाल में शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया और महिलाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस संस्थान की स्थापना कर एक मिसाल कायम की।
वक्ताओं ने कहा कि आज भले ही डॉ.पाण्डेय हमारे बीच भौतिक रूप से मौजूद नहीं हैं,लेकिन उनके विचार, आदर्श और संस्कार सदैव हम सभी के दिलों-दिमाग में जीवित रहेंगे। उनका असामयिक निधन न केवल महाविद्यालय परिवार बल्कि पूरे साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से स्व.डॉ. घनश्याम पाण्डेय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें