Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फार्मर रजिस्ट्री में कादीपुर तहसील जिले में प्रथम, अधिकारियों ने किया क्षेत्र भ्रमण

Author Image
Written by
Bureau Report

फार्मर रजिस्ट्री में कादीपुर तहसील जिले में प्रथम, अधिकारियों ने किया क्षेत्र भ्रमण

डा. वीरेंद्र कुमार चौहान
ब्लाक प्रभारी अखण्डनगर सुल्तानपुर
यूपी टाइम्स समाचार

Advertisement Box

कादीपुर,/ सुल्तानपुर
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के लिए बुधवार को भी राजस्व विभाग की टीम सक्रिय रही उपजिलाधिकारी विनीत कुमार एवं तहसीलदार उमेश चन्द्र यादव के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों ने अखण्डनगर, दोस्तपुर, कादीपुर एवं करौंदी कला विकास क्षेत्रों के जनसेवा केंद्रों, उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों, किसान सहकारी समितियों एवं सरकारी राशन वितरण केन्द्रों पर पहुंचकर किसान पंजीकरण कार्य का निरीक्षण , निर्देशन एवं अनुश्रवण का किया।
अधिकारियों के लगातार प्रयास और क्षेत्रीय भ्रमण के चलते कादीपुर तहसील ने मंगलवार को निर्धारित लक्ष्य की प्रगति में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बताया गया कि तहसील दोपहर तक चौथे स्थान पर थी, जबकि शाम तक प्रगति करते हुए प्रथम स्थान पर पहुंच गई।
उपजिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि जिन किसानों का पंजीकरण नाम, आधार कार्ड और खतौनी में एकरूपता न होने अथवा वरासत संबंधी प्रक्रिया लंबित होने के कारण नहीं हो पा रहा है, वे संबंधित अभिलेखों को दुरुस्त कराकर तत्काल फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराएं।
उन्होंने किसानों से अपने क्षेत्र के लेखपाल, कोटेदार, लाइसेंसी उर्वरक विक्रेता अथवा जनसेवा केंद्र से संपर्क कर पंजीकरण कार्य में सहयोग करने की अपीलभी की।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें