Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साइबर ठगी के शिकार युवक को 24 घंटे में मिला न्याय, पुलिस ने वापस कराए पूरे 10 हजार रुपये

Author Image
Written by
Bureau Report

साइबर ठगी के शिकार युवक को 24 घंटे में मिला न्याय, पुलिस ने वापस कराए पूरे 10 हजार रुपये
— थाना चौक की साइबर टीम की तत्परता से पीड़ित के खाते में लौटी पूरी धनराशि
Up times samachar
महराजगंज। उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना चौक की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक की पूरी धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना चौक क्षेत्र के निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र कुड्डुश के क्रेडिट कार्ड से 12 जून 2026 को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा ₹10,000 की अनाधिकृत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर ली गई थी। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत प्राप्त होते ही थाना चौक की साइबर टीम सक्रिय हो गई और तकनीकी व वित्तीय जांच शुरू कर संबंधित बैंक तथा अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया। टीम के त्वरित प्रयासों और प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर ठगी गई ₹10,000 की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
अपनी मेहनत और कुशल कार्यप्रणाली से साइबर टीम ने न केवल पीड़ित को राहत दिलाई, बल्कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता का भी परिचय दिया। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित एवं उसके परिजनों ने महराजगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।
वापस कराई गई धनराशि : ₹10,000/-
कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहे—
उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, थाना चौक
कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह
कांस्टेबल विशाल प्रजापति
महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।

Advertisement Box
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें